गोंडा: नवाबगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Aug 15, 2024 14 अगस्त को पति व पति की भाभी द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए नवविवाहिता को जान से मार कर शव को तालाब में फेंक दिए जाने की शिकायत पर थाना नवाबगंज में केस दर्ज किया गया था। जिसमें विवेचना के दौरान दोषी पाये गए अभियुक्त सुरेंद्र सोनकर को गुरुवार को नवाबगंज पुलिस ने मनकापुर की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है।