होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद रायसेन मे PM किसान उत्सव दिवस के कार्यक्रम मे हुए शामिल किसानों की समस्या केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी शनिवार को रायसेन में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अन्नदाता किसान भाइयों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सांसद चौधरी ने किसानों से चर्चा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओ जानकारी दी।