राजगढ़: बीआरओ जवान जगवीर रेप्सवाल की पार्थिव देह सादुलपुर पहुंची, मांगों को लेकर एक बार तिरंगा यात्रा रुकी, शहीद की मांग
Rajgarh, Churu | Aug 1, 2026 अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान पत्थर गिरने से शहीद हुए चूरू जिले के बीआरओ जवान जगवीर रेप्सवाल पुत्र जयसिंह रेपसवाल की पार्थिव देह शनिवार को सादुलपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंची। मगर परिजनों ने शहीद का दर्जा और 25-25 लाख की मांग की है, जिसको लेकर तिरंगा यात्रा एक बार रूकी हुई है। ग्रामीणों में जवान को शहीद का दर्जा न दिए जाने को लेकर रोष है।