छतरपुर नगर: फेसबुक पर बधाई देना पड़ा भारी, गंगायच में दबंगों ने युवक और उसके परिवार पर किया जानलेवा हमला
छतरपुर के गंगायच गांव में फेसबुक स्टेटस पर बधाई देने को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पीड़ीत ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने प्रकाश कुशवाहा, उनके भाई और सुनील अहिरवार पर कुल्हाड़ी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में प्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं और करीब 25 टांके लगे हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।