बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी, पुलिस अभी तक खाली हाथ
Barh, Patna | Oct 21, 2024 पिछले दो दिनों से बाढ़ में लगातार चोरी की घटना में वृद्धि दर्ज की गई है। लगभग चार घरों में चोरों ने लाखों रुपए के सामान चुरा कर चंपत है परंतु पुलिस के हाथ अबतक खाली है। इस मामले में बाढ़ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह से सोमवार को 5 बजे जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि लगातार छापेमारी की जा रही है। एरिया बड़ा है लेकिन हमारा प्रयास जारी है,जल्द ही गिरफ्तारी होगी।