सम्राट चौधरी के साथ वायरल तस्वीर पर बोले सांसद अभय कुशवाहा - क्षेत्र के विकास के लिए हजार बार मिलेंगे
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के साथ वायरल हुई तस्वीर को लेकर बिहार की राजनीति में मचे भूचाल के बीच औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने आज प्रेस वार्ता कर अपनी चुप्पी तोड़ी।
सांसद ने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी जो क्षेत्र के विकास को लेकर हुई थी। उन्होंने बताया कि "जिस मुलाकात की तस्वीर वायरल हो रही है, उस समय मैंने अपने क्षेत्र की कई योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय से समय मांगा था। उन्होंने तुरंत समय दिया और हमने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।"
अभय कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि "मैं एक सांसद हूं। क्षेत्र का विकास करना मेरा दायित्व है। इसके लिए मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से भी मिलना पड़े तो हम एक बार नहीं हजारों बार मिलेंगे।"
Madanpur, Aurangabad | Jul 17, 2026