बिंदकी: पिलखनी गांव में घर के अंदर गैस सिलेंडर में लगी आग, नौ लोग गंभीर रूप से झुलसे, सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत पिलखनी गांव में रविवार की देर शाम 7:30 बजे संतोष के घर में रखे गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग लगने की घटना में संतोष के परिवार के छह लोग तथा पड़ोसी तीन लोग कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हड़कंप मचा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फतेहपुर भेजा गया।