उज्जैन शहर: आर डी गार्डी अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, किया हंगामा
उज्जैन के आर.डी. गार्डी अस्पताल मे ऑपरेशन के दौरान डेढ़ साल के मासूम प्रियांशु चंदेल की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नागझिरी निवासी राहुल चंदेल के पुत्र को 24 मार्च को हुए एक्सीडेंट के बाद पैर के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था,शुक्रवार सुबह ऑपरेशन टेबल पर मासूम की धड़कनें थम गईं। बच्चे की मौत से आक्रोश।