हुज़ूर: भोपाल नगर निगम ने 11 अवैध मीट दुकानों को किया सील
Huzur, Bhopal | May 28, 2025 भोपाल नगर निगम द्वारा बुधवार को शहर में स्वच्छता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने जोन नंबर-20 के अंतर्गत एयरपोर्ट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर 11 अवैध मीट दुकानों को सील कर दिया।