हुज़ूर: अवैध गैस रिफिलिंग करते बदमाश गिरफ्तार, 3 सिलिंडर, कार और पंप जब्त
Huzur, Bhopal | May 28, 2025 भोपाल के टीला जमालपुरा पुलिस ने हरी मजार स्थित अवैध गैस रिफिलिंग के अड्डे पर छापा मारा है। कार्रवाई को बुधवार की दोपहर 2 बजे अंजाम दिया गया है। पुलिस ने यहां से तीन गैस सिलेंडर, एक अल्टो कार गैस रिफिलिंग का पाइप और पंप जब्त किया है। जब्त माल की कीमत 80 हजार रुपए बताई जा रही है। गैस रिफिलिंग का संचालन क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश कर रहा था।