कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत युवक ने युवती के साथ की छेड़छाड़
Koil, Aligarh | Mar 19, 2024 प्लॉट पर काम के चलते पड़ोसी से समरसेबल का पानी लेने के बहाने युवक पड़ोस के मकान में गया तो पड़ोसी लड़की के द्वारा समरसेबल चलाया, लड़की को अकेला देख उक्त युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर डाली, शोर मचाने पर परिवार इकट्ठा हो गया इस संदर्भ में लड़की की मां के द्वारा मंगलवार करीब 5 बजे संबंधित थाने में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।