हुज़ूर: टीटी नगर थाना क्षेत्र के तरुण पुष्कर में कारोबारी की संदिग्ध मौत, स्विमिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत
Huzur, Bhopal | Apr 16, 2026 भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तरुण पुष्कर में एक कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अमलताश कॉलोनी शाहपुरा निवासी 63 वर्षीय संजय त्यागी रोज की तरह स्विमिंग के लिए पहुंचे थे। स्विमिंग के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए |