गुना नगर: बिजली कटौती और बढ़े बिलों पर फूटा जनता का गुस्सा, बिजली कंपनी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन
5 जून को दोपहर 2 बजे गुना में बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन ने घोषित-अघोषित बिजली कटौती और मनमाने बिलों के विरोध में बिजली कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल, शिकायतों पर सुनवाई न होने और घंटों बिजली गुल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की