गिर्वा: उदयपुर बार एसोसिएशन की पांचवे दिन भी हडताल जारी, अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मिलेगा विधि मंत्री से।
Girwa, Udaipur | Mar 15, 2024 उदयपुर बार एसोसिएशन की ओर से बीकानेर में वर्चुअल सर्किट बेंच के शुभारंभ होने की घोषणा के विरोध में की जा रही पेन डाउन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं की ओर से न्यायालय परिसर में कार्य नहीं करने की वजह से कोर्ट में आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।