बहराइच: महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर दो दिवसीय विजय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, सीएम योगी के निर्देश पर होगा भव्य उत्सव
चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 23 और 24 में को दो दिवसीय विजय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि विजय उत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल विजय उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की थी।