मुज़फ्फरनगर: बड़ौत डबल मर्डर से वैश्य समाज में उबाल, पिता-पुत्र हत्याकांड पर गुस्सा, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग
बागपत के बड़ौत में व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके पुत्र विकास अग्रवाल की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में संयुक्त वैश्य मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शलभ गुप्ता ने कहा कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर मांग की है।