शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के खेरोना गांव में रविवार की सुबह खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय भूरा गुर्जर पुत्र राजेंद्र गुर्जर की मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।