सदर: जेतपुरा में तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो से टकराई, दो लोगों की हुई मौत
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2026 वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया - सारनाथ मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक समेत कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पुल के नीचे से उतर रहा था, जबकि ऑटो पुराने पुल की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप में ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी और हादसा हो गया।