मांझी: तिलोत्सव की खुशियां मातम में बदली, वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या
Manjhi, Saran | Apr 25, 2026 मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के गोंडा गांव में तिलकोत्सव का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब वार्ड संख्या 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। वे अशोक ठाकुर के पुत्र थे। घटना में उनके चचेरे भाई मुकेश ठाकुर और उनके भाई रितेश ठाकुर को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद तनाव व्याप्त है।