बसेड़ी: पीपरीपुरा गांव का पहला आर्मी जवान नरेंद्र कुशवाह, 6 माह की कड़ी ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे
बसेड़ी क्षेत्र के गांव पीपरीपुरा निवासी नरेंद्र कुशवाह ने भारतीय सेना की 6 माह की कठिन बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। प्रशिक्षण पूर्ण कर घर लौटने पर गांववासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव की सीमा पर पहुंचते ही युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ नरेंद्र का स्वागत किया। घर पहुंचने पर माता-पिता ने आरती उतारकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिला