गया रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हरियाणा निर्मित 30.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने सोमवार की सुबह 10 बजे बताया कि आरपीएफ, सीडीएस टीम, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा निगरानी के दौरान गिरफ्तार किया गया है।