एक लड़की अपने बीमार पापा को लेकर अस्पताल गई, जहां उनका चेकअप और कई जांचें हुईं
जांच, डॉक्टर की फीस और दवाइयों में काफी पैसे खर्च हो गए
इलाज कराने के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी पापा ने बेटी से कहा, बेटा, दवाइयों में जितने पैसे लगे हैं, मैं तुम्हें दे दूंगा
यह सुनकर बेटी भावुक हो गई और बोली, पापा, मैं आपसे पैसे कैसे ले सकती हूं?
आपने मुझे बचपन से प्यार से पाला और कभी मेरे साथ भेदभाव नहीं किया
आपने मुझे बड़ा ही इसलिए किया था कि एक दिन मैं आपके काम आ सकूं
आज आपकी सेवा करने का मौका मिला है, तो इसे मेरा फर्ज समझिए, पैसे मत दीजिए
बेटी की बात सुनकर पापा की आंखों में भी आंसू आ गए !