पूरनपुर: धनाराघाट पेंटून पुल पर पानी भरने से आवागमन बाधित, लोगों से न आने की अपील की गई
पूरनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते धनाराघाट पेंटून पुल के पास बेरियल के नजदीक लगभग एक फिट पानी भर गया है। बढ़ते जलभराव को देखते हुए एहतियातन वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। पानी भरने से मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है और स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। वहीं जंगल से होकर गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर भी पानी भर गया है।