अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के जुलूपुर मुरादगंज के पास हुई मार्ग दुर्घटना के संबंध में सीओ अजीतमल ने दी जानकारी
सीओ अजीतमल ने बताया कि कैराना शामली निवासी संजय कुमार पुत्र सुरेश पाल अपनी बोलेरो गाड़ी से प्रयागराज जा रहे थे। बताया रात लगभग 2 बजे जैसे ही उनकी कार जलूपुर हाइवे पर पहुंची वैसे ही चालक अनिल मीणा पुत्र मोहन निवासी 14 नंबर रोड रीको जयपुर को झपकी आ गई। जिससे उनकी कार सड़क किनारे खड़ी एक अन्य प्रयागराज जा रही इनोवा कार में पीछे से टकरा गई।