श्रीडूंगरगढ़: स्कूल के पास तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई, श्रीडूंगरगढ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विद्यालय के पास धूम्रपान सामग्री बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कानूनन किसी भी स्कूल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू व धूम्रपान सामग्री की बिक्री प्रतिबंधित है। सेरूणा थाने के एएसआई आवड़दान ने टीम के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे गश्त के दौरान कार्रवाई की। गांव कोटासर में एक निजी शिक्ष