एसटीएफ एसपी विक्रांत भूषण की टीम का बड़ा एक्शन : चरखी दादरी फायरिंग कांड का मुख्य साजिशकर्ता एनकाउंटर में गिरफ्तार
बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, सात घायलों में छह का आपराधिक रिकॉर्ड।
चरखी दादरी के चर्चित फायरिंग कांड में हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एसपी विक्रांत भूषण की टीम और चरखी दादरी जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। मौके से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई। इस कार्रवाई में फायरिंग कांड की साजिश में शामिल प्रीत निवासी साहुवास और युदबिन्दर निवासी लोहारू चौक, चरखी दादरी को भी गिरफ्तार किया गया है।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 7, 2026