कासगंज: चांडी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 26 वर्षीय चिकित्सक पवन कुमार, निवासी सलेमपुर लाला, थाना ढोलना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका साथी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया है।