कहरा: सहरसा में दो जगहों पर चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी ले गए चोर, पुलिस जांच कर रही है
सहरसा सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई हैं। पहली घटना हटियागाछी में हुई, जहां एक महिला के घर से बेटी की शादी के लिए रखे करीब 6 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई।दूसरी घटना पटेल नगर पथ पर हुई, जिसमें एक अन्य घर से मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।