इगलास: इगलास कोतवाली पुलिस ने जेब से रुपये चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Iglas, Aligarh | May 18, 2026 इगलास कोतवाली पुलिस ने जेब से रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उससे चोरी के 2800 रुपये बरामद किए हैं। आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। थाना गौंडा के गांव सौनेठ निवासी गीतम सिंह का कहना था कि 17 मार्च को उसके पिता तारीख पर गए थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हे अपने साथ बिठा लिया।जेव से 30 हजार रुपये निकालिए।