मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: लाइफ लाइन केयर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, रेफर किए युवक को MMCCH में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मेदिनीनगर शहर क्षेत्र स्थित लाइफ लाइन केयर अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किडनी रोग से पीड़ित एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे बेहतर इलाज के नाम पर रेफर कर दिया। परिजन युवक को आनन-फानन में एमएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का आरोप है