मुरादाबाद: सर्किट हाउस के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मझोला थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पीछे प्रेम सैनी नाम के बुजुर्ग व्यक्ति की, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी में बताया गया मृतक चौकीदारी का काम करते थे, वह घर से काम पर जाने के लिए निकले थे, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।