मुरादाबाद: लैक्मे ब्यूटी इंस्टीट्यूट चलाने वाली महिला पर धर्मांतरण की मुहिम में शामिल होने के गंभीर आरोप, डीएम से की शिकयत
लैक्मे ब्यूटी इंस्टीट्यूट चलाने वाली महिला पर धर्मांतरण की मुहिम में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। इंस्टीट्यूट में कोर्स कर रही हिंदू छात्राओं ने डीएम से मिलकर मामले की शिकायत की है। छात्राओं ने कहा है कि,लैक्मे एकेडमी की डायरेक्टर उन पर मुस्लिम युवकों से दोस्ती करने का प्रेशर बनाती है। वो कहती है कि मुस्लिम लड़कों से शादी करने में कोई दिक्कत नही है।