मुरादाबाद: कावड़ मार्ग पर नेमप्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश आने पर, सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने दिया बयान
कावड़ मार्ग पर नेमप्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश आने पर, सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला ही नही सुनाया बल्कि हमारी तहज़ीबो की हिफाजत की है, प्यार मोहब्बत की हिफाजत की है, इसके कारण दो समुदायों के बीच नफ़रतें बढ़ने का अंदेशा था, और अब हमे उम्मीद है कि 26 तारीख को भी सुप्रीम इसी तरह का फैसला सुनाएगा।