मुरादाबाद: नागफानी थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों की जल लेने जाने के दौरान रजबपुर में कार की बाइक मे टक्कर लगने से हुई मौत
नागफनी थानाक्षेत्र के दौलत बाग निवासी उमेश के बेटे रितिक अपने साथी शानू पुत्र चमन के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। रविवार देर रात जैसे ही उनकी बाइक जिला अमरोहा के रजबपुर के पास पहुंची, तभी कार और बाइक की आपस मे जोरदार भिड़त होकर हादसे में रितिक और शानू गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां दोनो की मौत हो गई है। परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।