कैलारस: कैलारस में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू
कैलारस में शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद कैलारस। मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार से सरकारी उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई। इसी क्रम में अनाज मंडी कैलारस स्थित केंद्र पर भी खरीदी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजीकृत किसानों का पुष्पहार व तिलक लगाकर स्वागत किया