नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर बुधवार को भैसोरा गांव में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम लखनऊ ने एक निर्णायक अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव ने किया, जिसके साथ नगर निगम की प्रवर्तन टीमें, राजस्व अधिकारी तथा पुलिस बल व्यापक तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे।