महाराजगंज: शिवगढ़ सीएचसी में बायोकेमेस्ट्री की जांच न होने से मरीज परेशान, प्राइवेट लैबों में महंगे दामों पर जांच कराने को मजबूर
4 जुलाई शनिवार दोपहर 2 बजे शिवगढ़ सीएससी मे बायोकेमेस्ट्री जांच न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अवैध रूप से संचालित प्राइवेट लैबों मे महंगी जांच कराने पर मजबूर हो रहे हैं। पिछले कई महीनो से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मरीज और तीमारदारो में भी स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। जिसे लोग अधिकारियों की लापरवाही मान रहे हैं