परसिया: भीमसेन: कोसुम पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव, मजदूरी के लिए निकला था घर से
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के भीमसेन की पहाडियों में पचास साल के दौलत शाह मर्सकोले का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया। मृतक शनिवार को सुबह साढे नौ बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था। रविवार को सुबह साढे सात बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने ढाई बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।मृतक दौलत शाह मर्सकोले मायावाडी का निवासी था।