महाराजगंज: संतोषपुर में लगातार जलभराव पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ग्राम प्रधान के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
29 जुलाई बुधवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। जल भराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया है। तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लगातार कई वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे है ग्रामीण, जबकि स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जो कीचड़ में गिरकर नौनिहाल चोटिल हो जाते है।