ललितपुर: जाखलौन में कुएं में खून से लतपथ मिला युवक का शव, 5 दोस्तों पर हत्या का आरोप, सीओ सिटी को मिली जांच
ललितपुर जाखलौन क्षेत्र में कुए में खून से लतपथ एक युवक का मिला शव के मामले में अब नया मोड़ आया, परिवार जनों ने पांच दोस्तों पर मोबाइल पैसा लूटने सहित हत्या का आरोप लगाया है,उक्त मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, और उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया लगाए गए आरोपो की जांच के लिए सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए है।