दरभा: ग्राम मावलीपदर में उमड़ा आस्था का सैलाब, धुर्वा समाज का तीन दिवसीय मिलन समारोह का भव्य आयोजन
Darbha, Bastar | May 15, 2026 बस्तर जिले के ग्राम मावलीपदर में इन दिनों आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। धुर्वा समाज के सलाहकार एवं जनपद सदस्य गागरा राम नाग के मार्गदर्शन में आयोजित तीन दिवसीय “आस्था का महाकुंभ” पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस आयोजन में अलग-अलग पंचायतों से देवी-देवताओं को एक स्थान पर लाकर पारंपरिक मिलन समारोह मनाया जा रहा है।