बेतिया मे मारपीट के मामले में आठ लोग हुये घायल। मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बेलवा टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग घायल हो गए । घटना गुरुवार के सुबह का है। मारपीट के घटना में एक पक्ष के रमेश पंडित, मनोरमा कुमारी, उषा देवी एवं राजन पंडित है। वही दूसरे पक्ष के अनिल पंडित, लहवर पंडित, कुशहर पंडित एवं अनीता देवी है।