गरौठा: डीएम गौरांग राठी ने गरौठा में चौथामील सरकार पर वाटर कूलर का शुभारंभ किया, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
झांसी के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस के बाद चौथामील सरकार परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए लगाए गए वाटर कूलर (वॉटर फ्रीजर) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में उनका पुष्पगुच्छ और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।