वारासिवनी: गांधी बाल उद्यान में शाम होते ही उमड़ी भीड़, बच्चे और बुजुर्ग उठा रहे हैं आनंद
भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को गांधी बाल उद्यान बड़ी राहत दे रहा है। शाम ढलते ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर हरियाली, ठंडी हवा और फव्वारों के बीच सुकून महसूस कर रहे हैं। बच्चे ट्रेन व झूलों का आनंद लेकर खूब मस्ती कर रहे हैं, वहीं परिवारजन उद्यान में बैठकर गर्मी से राहत और खुशनुमा माहौल का आनंद उठा रहे हैं।