अररिया: पनार पुल के समीप बाइक से असंतुलित होकर गिर जाने से महिला हुई घायल, सदर अस्पताल मे भर्ती
Araria, Araria | Jun 17, 2024 अररिया- बहादुरगंज फोरलेन मार्ग पनार पुल के समीप बाइक से असंतुलित होकर गिर जाने से एक महिला रेणु देवी बुरी तरह घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ ने प्रार्थमिक उपचार कर घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।