आंवला: आंवला तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, आई 58 से शिकायतें 09 का हुआ निस्तारण।
Aonla, Bareilly | Aug 17, 2024 आंवला तहसील सभागार में महीने के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 24, पुलिस विभाग की 15, विकास विभाग की 08, समाज कल्याण विभाग की 05 अन्य 06 शिकायतों सहित 58 शिकायतें दर्ज हुई और 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।