एसपी के निर्देश पर पातेपुर थाना परिसर में सोमवार की दोपहर 3 बजे विशेष जनता दरवार का आयोजन किया गया । जनता दरवार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव, साइबर अपराध एवं अन्य स्थानीय स्तर की समस्याओं से संबंधित मामलों की क्रमवार सुनवाई की गई । थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना व संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष कार्रवाई की।