मंडला: एनएच-30 पर वेल्वेदर स्कूल के पास चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
Mandla, Mandla | Apr 12, 2026 मण्डला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को शाम 5:00बजे एनएच-30 पर वेल्वेदर स्कूल के पास एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में लोहे के पोल्स लोड थे। आग लगते ही चालक और परिचालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।