निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्री-प्राइमरी/कक्षा एक में 25% निशुल्क सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी से शुरू होगा। यह सुविधा SC/ST, OBC, BPL, दिव्यांग व एक लाख से कम आय वाले अभिभावकों के बच्चों के लिए है। आवेदन केवल rte25.gov.in पर होगा। प्रत्येक ब्लॉक में हेल्प डेस्क बनाया गया है।