मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने कुलपति का पुतला फूंका
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा का पुतला दहन किया। अभाविप के राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख सौरभ यादव ने कहा कि UMIS को लेकर लगातार मीडिया में आ रही खबरों को लेकर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार के तरफ इशारा हो रहा है।